- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News The Winter Temperature Has Not Reached 13 Degrees After The Rain
अभी नहीं गई सर्दी, बारिश के बाद रात का पारा 13 डिग्री पर पहुंचा
जिले में मंगलवार काे एक बार फिर माैसम बिगड़ा तथा दाेनरड़ी, करमावास सहित कई स्थानांे पर बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही जिले में कई जगह बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पुनः पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बना है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश मंे बूंदाबांदी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएस राव के अनुसार, अगले 24 घंटे बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बादल गरजने के अलावा हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं पिछले सप्ताह हुई बारिश और ओलावृष्टि से सर्दी लौट आई है। इधर, रायपुर के दोरनड़ी-करमावास पट्टा सहित कई गांवों में धुलंडी पर हल्की बारिश हुई। इससे फसलों को नुकसान की सूचना पर बुधवार को एसडीएम भंवरलाल ने नुकसान का जायजा लिया।
रायपुर में बारिश के बाद फसलाें का खराबा जांचने पहुंचे एसडीएम।