- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News These Are Government Instructions Examinations Will Be Conducted As Is
ये हैं सरकारी निर्देश, यथावत संचालित होंगी परीक्षाएं
{जिले के सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय एवं मदरसों, काेचिंग सेंटर, जिम, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रहेंगे।
{स्कूल व मदरसों में कक्षा 5, 8, 10 एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी। बाकी 30 मार्च के बाद हाेगी।
{संस्था प्रधान आवश्यक कार्यों को संपादित करने के लिए स्टाफ सहित एहतियात बरते हुए विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
{सरकारी, अर्द्धसरकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं अन्य कार्यालय यथासंभव ऐसे कार्यक्रम जिनमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों के भाग लेने की संभावना रहती है, उनका आयोजन नहीं करेंगे।
{यदि पारिवारिक समारोह हाे रहे हैं ताे उन्हें छोटा रखें अाैर सीमित संख्या में मेहमान बुलाएं।
{जहां 20 से अधिक लाेग हाे, एेसे कार्यक्रम में लाेग न जाएं, गेर, धार्मिक आयोजन, मृत्युभोज अादि में भी नहीं जाएं।
{मेडिकल एवं नर्सिंग काॅलेज में कार्य संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। चिकित्सा अधिकारियाें के अवकाश आगामी आदेश तक रद्द। अतिआवश्यक परिस्थितियों में कलेक्टर की अनुमति पर मुख्यालय छाेड़ेंगे।
{राजकीय व निजी कार्यालय, संस्थानाें व व्यावसायिक प्रतिष्ठानाें में प्रतिदिन दो से तीन बार एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइड साॅल्यूशन का पोछा लगवाएंगे।