- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News These Are The Three Colors Of The Country The Youth Color Themselves In This And Gave The Message Of Brotherhood And Peace
ये तीन रंग हैं देश के, युवाअाें ने खुद काे इन्हीं में रंगकर दिया भाईचारे अाैर शांति का संदेश
पाली | बच्चे बाताें-बाताें में बहुत कुछ कह जाते हैं। रविवार काे रंगाेत्सव मनाने हाउसिंग बाेर्ड स्थित एक पार्क में एकत्रित हुए ताे चेहराें पर तिरंगा बनाकर कार्यक्रम की शुरुअात की। तिरंगे के तीन में से दाे रंग केसरिया व हरा बड़े किए अाैर सफेद काे छाेटा। पूछा ताे बाेले - दिल्ली हिंसा जैसी स्थिति रही ताे सफेद यानी शांति ताे खत्म ही हाे जाएगी। तिरंगे का मतलब यहां देश से है। देश में कहीं भी हिंसा न हाे, इसलिए समझाइश के लिए रंगाें के त्याेहार हाेली से बड़ा काेई अाैर माैका हाे नहीं सकता था। हाेली ताे तभी अच्छी रहती है जब सब रंग बराबर हाे। फाेटाे में प्रियांशु कुकड़ा, खुशबू गुलेच्छा, साेनल भंसाली, भाविसा जैन, दीक्षा जैन, पूजा, रुचिता जैन, दिव्या मेहता, ट्विंकल जैन, खुशबू जैन, दीपिका जैन, राखी जैन, प्रियंका मेहता अाैर दीक्षा जैन हैं।