पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News This Is Ashok Gehlot39s Government Not Vasundhara39s Cm

यह वसुंधरा की नहीं, अशोक गहलोत की सरकार है : सीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम बजट पर रिप्लाई में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को खूब सुनाया। कहा- उपनेता बार बार कहते हैं.. घोषणा.. घोषणा.. घोषणा। व्यवधान के बीच सीएम ने कहा- आपने कुछ सुझाव तो दिए नहीं है। यह सरकार वसुंधरा की नहीं है। यह अशोक गहलोत की सरकार है। इस पर सत्तापक्ष की तरफ से मेजें बजी तो सीएम बोलते गए..। गहलोत ने कहा- आपकी तरह हम नहीं है कि सरकार बदली तो पिछली की सब योजनाएं बंद कर दो। हमने बीजेपी सरकार के सब काम चालू रखे हैं। कोई बंद नहीं करेंगे काम। ईस्टर्न कैनाल भी शुरू करेंगे, टाप प्रायोरिटी देंगे उसको। हम पहले वाली सरकार नहीं है। जो एक प्रोग्राम में भी हमारे कांग्रेस एमएलए को बुलाती तक नहीं थी। हमें तो विपक्ष का एमएलए आकर साथ बैठे तो खुशी होती है। लेकिन बीजेपी सरकार ने ऐसा माहौल बना दिया था कि हमारे एमएलए को साथ बिठाते तक नहीं थे।

सीएम ने करीब 190 विधानसभा क्षेत्रों के लिए की घोषणाएंं

{कोरोना का नुकसान कम करने होटलों एवं रेस्टोरेंट्स पर आबकारी प्रशुल्क में 10 प्रतिशत की कमी करेंगे। {राज्य में संचालित 1200 योजनाओं के रैशनलाइजेशन एवं प्राथमिकता निर्धारण के लिए अधिकारी समूह गठित करेंगे। {जयपुर जिले में एक कन्या छात्रावास खोलेंगे। {पचपदरा में नया पैट्रोलियम, केमिकल्स एंड पैट्रो केमिकल्स इनवेस्टमेंट रीजन बनाएंगे। {सवाईमाधोपुर जिले में चंबल घड़ियाल अभयारण्य को विकसित करेंगे। {25 सीएचसी में 900 बैड बढ़ाएंगे। बीपीएल बच्चों की 18 वर्ष होने तक कॉकलियर इंप्लांट के रख-रखाव खर्च का 75 प्रतिशत, अधिकतम 50 हजार रुपए सीएम कोष से देंगे। {मानसिक दिव्यांग पुनर्वास गृह में कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करेंगे। {एक समग्र नागरिक उड्डयन नीति लाई जाएगी। {पोटाश खनिज के भंडारों के खनन के लिए अन्वेषण कार्य कराएंगे {सरकार शीघ्र ही एक वृहद इन्वेस्टर समिट का आयोजन करेगी। {उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए छात्रवृत्ति 6 से 20 हजार रु. तक बढ़ाएंगे। {दुग्ध वितरण योजना का समग्र रिव्यू कराएंगे। {9 जगह सीकरी-भरतपुर, सरमथुरा एवं बसेड़ी- धौलपुर, अटरू-बारां, पावटा-जयपुर, सुल्तानपुर-कोटा, सपोटरा- करौली, लक्ष्मणगढ़-अलवर एवं जावाल-सिरोही में नवीन नगरपालिकाओं का गठन होगा। {खंडेला-सीकर, नीमराणा-अलवर, छतरगढ़-बीकानेर एवं करेड़ा-भीलवाड़ा में मुंसिफ कोर्ट खोलेंगे, फागी-जयपुर के मुंसिफ कोर्ट को एसीजेएम कोर्ट में क्रमोन्नत करेंगे, सिकराय जिला दौसा में नवीन अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश कोर्ट खोलेंगे।


वसुंधरा ने न चोरी की थी न जग्लिंग से किया धन प्रबंधन, केंद्र देता था

गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर वार किया और कहा कि आपने बार-बार बोला वसुंधरा ने कभी नहीं कहा कि धन की कमी है। कैसे भी पैसा ले आती थीं। मैं बताता हूं पैसा कहां से आता था। वसुंधरा कहीं से चोरी नहीं की, न जग्लरी की। गहलाेत बाेले-उस समय तक केंद्र में पूर्व पीएम राजीव गांधी की बनाई पाॅलिसी चल रही थी, जिसके तहत कई योजनाओं का एक साथ बड़ा पैसा स्टेट को आता था। वह यूज होता था, इसलिए संकट नहीं था। मोदी ने वह सब बदल दिया, इसलिए सब राज्य भारी संकट में हैं। केंद्र के पास देने के लिए रुपया नहीं है।

मुख्यमंत्री राज नीर योजना लागू होगा

मुख्यमंत्री राज नीर योजना’ लागू करेंगे, शहरी उपभोक्ताओं की मासिक जल खपत 15 हजार लीटर तक माफ होगा। पहले चरण में 29 शहरों में 3 वर्षों में 10 लाख वाटर मीटर बदले जाएंगे। गावों में 55 लीटर प्रतिदिन माफ होगा।

ओलावृष्टि की गिरदावरी 20 तक पूरी कर लेंगे

सीएम ने कहा कि ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के लिए सहायता राशि का वितरण मार्च में शुरू कर देंगे। मंत्रियों को जिलों में भेजा था। विशेष गिरदावरी 20 तक पूरी कर लेंगे। 7 जिलों में कराई है। 1410 करोड़ रु. अब तक दिए हैं।

एमएलए की नहीं सुनने वाले अफसरों पर कार्रवाई

मुद्दा उठाा था कि सदन में ऑॅफिसर बैच दिन भर खाली रहती है। एमएलए की बात कोई नोट करने वाला नहीं होता। सीएम ने कहा कि एमएलए कसी भी दल के हो यदि अफसर सुनवाई नहीं करता है तो कठोर कार्रवाई करेगी।

{काॅलेज शिक्षकों को प्रतिवर्ष ‘उच्च शिक्षा-शिक्षक सम्मान‘ दिया जाएगा।

5बड़ी घोषणाएं

{आंगनबाड़ी पोषाहार, मिड-डे मील तथा दुग्ध वितरण योजना के मूल्यांकन एवं जांच के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करेंगे।

मुख्यमंत्री का पिछली भाजपा सरकार और राठौड़ पर हमला

{कृषि में ट्रांसफॉर्मिंग एण्ड हार्वेस्टिंग एग्रीकल्चर एण्ड अलाइड सेक्टर इन राजस्थान (थार) योजना लाई जाएगी।

{सुजानगढ़-चूरू, दूदू-जयपुर, बालोतरा-बाड़मेर, भिवाड़ी-अलवर, कुचामन-नागौर में नवीन अति. जिला कलेक्टर कार्यालय खोलेंगे।

{मुख्यमंत्री कन्या हथलेवा योजना की राशि शिक्षा के अनुसार 51 हजार रुपए तक
की जाएगी।
खबरें और भी हैं...