पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News This Is Kairana Of Marwar People In Panic Due To Virus From China But This Village Is In Discussion

ये है मारवाड़ का काेराणा... चीन से आए वायरस से दहशत में लोग , लेकिन चर्चा में है यह गांव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दुनियाभर में लाेग काेराना वायरस काे लेकर डरे-सहमे हैं, वहीं मारवाड़ के एक गांव का नाम ही काेराणा है। स्थानीय बाेलचाल में इस गांव काे काेराेना ही बाेला जाता है। जालाेर जिले में बसे 2 हजार की अाबादी वाले इस गांव के नाम काे लेकर अब ग्रामीण भी चर्चा में अाने लगे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि काेराेना वायरस के बाद उनके गांव काे लेकर भी काफी चर्चाएं हाे रही है। गांव के स्कूल के बाेर्ड से लेकर जगह-जगह लगे संकेतक लोगों की बातचीत में शामिल हो गए हैं। इसके चलते गांव की अलग ही पहचान बन रही है। ग्रामीणाें के अनुसार काेराेना वायरस जरूर लाेगाें काे भयभीत कर रही है, लेकिन काेराणा गांव में अपनापन बसता है। ग्रामीण मिलजुलकर रहते हैं। हमें गांव पर गर्व है।

लोगों की बातचीत में शामिल हो गए हैं। इसके चलते गांव की अलग ही पहचान बन रही है। ग्रामीणाें के अनुसार काेराेना वायरस जरूर लाेगाें काे भयभीत कर रही है, लेकिन काेराणा गांव में अपनापन बसता है। ग्रामीण मिलजुलकर रहते हैं। हमें गांव पर गर्व है।

संकेतक बोर्ड भी कर रहे रोमांचित, लोग ले रहे हैं फोटो

गांव में 1250 के करीब वाेटर हैं। बीएलअाे नैनाराम ने बताया कि गांव के संकेतक बोर्ड भी अब लोगों को रोमांचित करने लगे हैं। रास्ते से निकल रहे लोग जब बोर्ड पर कोराणा लिखा देखते हैं तो खुद को यहां रुककर फोटो खींचने से नहीं रोक पाते। खास बात यह है कि चाैराहाें अाैर हथाइयाें पर काेराेना के साथ गांव के नाम काे लेकर भी चर्चाएं बढ़ गई हैं।

गांव में बने प्राथमिक विद्यालय पर लिखा कोराणा नाम।
खबरें और भी हैं...