पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रायपुर में काेराेना काे लेकर प्रशिक्षण शिविर अायाेजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिविर में कोरोना से बचने के उपाय बताए

कोरोना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र पुरोहित व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर एमएल मेहता के सान्निध्य मंे हुअा। पुरोहित ने बताया कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है, जो छींकने, खासने, हाथ मिलाने या संक्रमित व्यक्ति या वस्तु के संपर्क में आने से फैलती है। इस बीमारी के लक्षण जैसे सामान्य सर्दी, जुखाम, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि है। ऐसे किसी लक्षण के दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह ले। शिविर मंे चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

रायपुर-मारवाड़. कोरोना काे लेकर सामुदायिक चिकित्सालय रायपुर में बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बैठक मंे चिकित्सा प्रभारी डाॅ.सी.पी.चाैहान, डाॅ.किशाेर कुमार पटेल, डाॅ.प्रवीण चाैधरी एवं भावना अादि माैजूद थे।

गुंदाेज. खाैड़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना काे लेकर चिकित्सा विभाग की बैठक अायाेजित की गई। बैठक मंे कोरोना से बचने के उपाय बताए गए। खाैड़ हॉस्पिटल प्रभारी मोहनलाल प्रजापत ने लोगों को जागरूक करने के लिए अपने हाथों को बार-बार धोने एवं खानपान पर ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दाैरान पूर्व सरपंच रुपेश दाधीच, डॉ मोहनलाल प्रजापत, डॉ गणेश सीरवी, मेडिकल ऑफिसर बुधाराम बागरेचा, बंशीलाल नागरिया, कलावती दाैलिया, प्रदीप सीरवी, अरुणेश पार्टी व सालीकुट्टी अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...