पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Rajasthan News Training Concludes With Cleanliness Resolution In Bali

बाली में स्वच्छता संकल्प के साथ प्रशिक्षण का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाली. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत सुजल एवं स्वच्छ गांव विषय पर चल रही तीन दिवसीय गैर आवासीय कार्यशाला का समापन शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में विकास अधिकारी अतुल सोलंकी के सान्निध्य मंे हुआ। ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के आनंदसिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायत समिति बाली की 24 ग्राम पंचायतों के प्रथम बैच में प्रतिभागी के रूप में सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत धणी के राजस्व गांव श्रीसेला में स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरूकता देखी। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर पारसमल जीनगर, सुरेंद्रसिंह चौहान अादि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...