पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Rajasthan News Triela Fell From The Bridge In Raipur Driver Seriously Injured

रायपुर में पुल से नीचे गिरा ट्राेला, चालक गंभीर घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रायपुर के पुल पर से एक ट्राेला के नीचे गिर जाने के कारण चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयले की चूरी से भरा ट्राेला आरजे 27जीसी 7708 पाली से ब्यावर की तरफ जा रहा था। उसके गुरुवार की रात्रि में करीब 9:30 बजे रायपुर अंडरपास के ऊपर से गुजरते समय वह असंतुलित होकर रैलिंग को तोड़ता हुआ करीब दस फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। जिससे वह दो हिस्सों में बट गया। हादसे मंे ट्राेला चालक ओमप्रकाश निवासी रघुराजपुरा (भीलवाड़ा) चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सालय रायपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर ब्यावर रेफर कर दिया गया।

रायपुर मारवाड़. रायपुर पुल की रेलिंग को तोड़कर नीचे गिरा ट्राेला।
खबरें और भी हैं...