पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Raipur News Rajasthan News Truck Collides With Car Near Bar Bir Dham One And A Half Hour Highway Jam

बर पक्षी धाम के पास ट्रक ने कार को मारी टक्कर, डेढ़ घंटे हाईवे जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे 162 पर बुधवार देर रात 10 बजे बर के पास स्थित पक्षी धाम के सामने एक ट्रेलर ने कार को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों वाहन हाईवे के बीचोंबीच आकर रूक गए। हाईवे के बीचोंबीच रुकने से लंबा जाम लग गया। बर चौकी पुलिस के अनुसार बर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने पक्षी धाम के पास ट्रेलर के सामने गुजर रही कार को चपेट में ले लिया। जिससे ट्रेलर व कार दोनों सड़क के बीचोंबीच फंस गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टोल के टोल फ्री पर सूचना दी, लेकिन टोल प्लाजा से 3 किलोमीटर दूर हुए सड़क हादसे पर टोल कंपनी की क्रेन को पहुंचने में डेढ़ घंटे का समय लगा दिया। जिससे ब्यावर जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे जाम को लेकर कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया तो पहले तो कॉल गया उसके बाद फोन स्विच ऑफ अाया।

3 किलोमीटर में पहुंचने के लिए लगा डेढ़ घंटा

टोल कंपनी के टोल फ्री नंबर एवं अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी कंपनी सतर्कता नहीं बरत रही है। हमेशा क्रेन को मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा देते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। रायपुर टोल प्लाजा से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुए हादसे में क्रेन पहुंचने में डेढ़ घंटे लगा दिए, जिससे लंबा जाम लग गया। कंपनी की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
- मुकेश, कांस्टेबल, बर चौकी

बर. ट्रक व कार की टक्कर के बाद हाईवे से ट्रक को हटाते हुए।
खबरें और भी हैं...