पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajasthan News Rajasthan News Two People Including A Woman Died In Three Accidents

तीन हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

क्षेत्र मंे घटित अलग-अलग हादसांे मंे एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार फाेरलेन पर होली के दिन सोमवार देर शाम को रोहट व दलपतगढ़ के बीच रेडिय़ो नदी पुलिया के निकट साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल काे रोहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को देर शाम रोहट पुलिस थाने के सामने बाइक सवार महेन्द्र पुत्र गणेशराम देवासी निवासी सालावास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस में मौके से कुछ दूरी पर स्थित रोहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जोधपुर रेफर किया गया। मंगलवार को दिन में गेर दल को देखकर मोरिया गांव के बस स्टैंड के निकट खड़े पति-प|ी को तेज गति से आए कार चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में कालकीदेवी प|ी मोहनलाल मेघवाल निवासी मोरिया की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही पति बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर रोहट पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के शव को रोहट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। पुलिस ने मृतका के पति की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इधर, बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे दाे दोस्त, वैन की टक्कर से मौत

धनला | सिरियारी थाना क्षेत्र के करमाल-जोजावर मार्ग पर मंगलवार रात को वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतक करमाल से जोजावर में अपने रिश्तेदार से मिलने बाइक पर जा रहे थे। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सिरियारी थाना प्रभारी गिरवरसिंह भाटी ने बताया कि करमाल के निकट बाणियामाली निवासी 35 वर्षीय नीमसिंह पुत्र भानसिंह रावत अपने दोस्त करमाल निवासी भैरूलाल सेन पुत्र भंवरलाल के साथ मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक पर जोजावर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। करमाल के निकट बाेगला गांव की सरहद में उनकी बाइक को मारुत वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवार दोनों युवकों को जोजावर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मृतक नीमसिंह के भाई उदयसिंह की रिपोर्ट पर आरोपी वैन चालक के प्राथमिकी पर मामला दर्ज कर शव का पाेस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

धनला. करमाल-जोजावर मार्ग स्थित बोगला के निकट हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई वैन।
खबरें और भी हैं...