अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी बस में लगाई आग
पुराना पुलिस थाना के सामने अज्ञात व्यक्ति द्वारा खड़ी बस को लगाई आग।
बाली | पुराना पुलिस थाना के सामने अज्ञात व्यक्ति ने खड़ी बस को आग लगा दी। जानकारी के अनुसार रफीक खान निवासी बाली की निजी बस को गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। अाग से बस के अंदर की सीटें जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची एवं बाली नगर पालिका अग्निशमन वाहन के द्वारा आग पर काबू पाया।