- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Up Congress Called Bjp Leaders Rioter Asked When Recovery
यूपीः कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को दंगाई बताया, पूछा- वसूली कब
सीएम योगी, डिप्टी सीएम मौर्य के भी पोस्टर लगाए
यूपी के पोस्टर वॉर में अब कांग्रेस भी उतर आई है। सीएए के विरोध में हिंसा के दौरान तोड़फोड़ से नुकसान की भरपाई को लेकर लखनऊ में राज्य सरकार ने लगाए पोस्टरों के जवाब में सपा के बाद अब कांग्रेस ने भी भाजपा नेताअों के पोस्टर लगा दिए हैं। शनिवार को शहर के मुख्य मार्गों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही भाजपा के अन्य नेताअों के पोस्टर लगाए हैं। इनमें संगीत सोम, सुरेश राणा, साध्वी प्राची, उमेश मलिक, संजीव बालियान और डाॅक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल भी हैं। इसमें पूछा गया है- जनता मांगे जवाब, इन दंगाइयों से वसूली कब?