वनस्थली विद्यापीठ को मिली ए प्लस प्लस ग्रेड
जयपुर | वनस्थली विद्यापीठ को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड प्रदान की गई है। राजस्थान के किसी विश्वविद्यालय को पहली बार यह ग्रेड प्राप्त हुई है। विश्वविद्यालय ने 4 में से औसतन 3.63 ग्रेड प्वाइंट प्राप्त किए। यह नैक की उच्चतम ग्रेड है। -पेज 05 भी पढ़ें