शराब की दुकान काे लेकर ग्रामीणांे का प्रदर्शन
राणावास | फुलाद गांव मंे शराब की दुकान काे लेकर ग्रामीणांे ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणांे ने रास्ता भी राेक दिया। ग्रामीणांे ने बताया कि यहां पर लंबे समय से अवैध शराब की दुकान चल रही है। इस संबंध मंे कई बार शिकायत भी की,लेकिन काेई कार्रवाई नहीं हुई। इसके विराेध मंे ग्रामीणांे ने बुधवार काे प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची व समझाइश की, इसके बाद ग्रामीण मान गए।