पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rani News Rajasthan News Villagers Will Get Water From Tubewells In Bijova

बिजोवा में ट्यूबवैल से मिलेगा ग्रामीणों को पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समीपवर्ती बिजोवा ग्राम में श्री श्वेतांबर वीसा ओसवाल जैन संघ द्वारा ग्रामीणाें के पेयजल के लिए व्यवस्था की गई है।
संस्था अध्यक्ष बसंतराज एच राणावत, उपाध्यक्ष किरण वीरचंद जगावत, कार्यकारिणी सदस्य भरत बी गुंदेशा ने बताया कि बिजोवा गांव में संस्था की जमीन में ट्यूबवेल खुदवाकर गांव में जल संग्रहण के लिए टंकी बनाकर सार्वजनिक 14 नल लगवाए गए। यहां से ग्रामीण पेयजल के लिए पानी उपयोग में लेते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को 24 घंटे पेयजल उपलब्ध होने पर राहत मिलती है। अध्यक्ष बसंतराज ने बताया कि उक्त पानी में फ्लोराइड की मात्रा न के बराबर है। उन्हांेने बताया कि बिजाेवा के दूसरी साइड मंे फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा है। उन्होंने बताया कि पानी नलों में आरओ वाटर प्लांट के माध्यम से वितरण किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के व्यवस्थापक अरविंद शर्मा भी उपस्थित थे।

पशुओं के लिए अलग से बनाई खेली

अध्यक्ष बसंत ने बताया कि पशुओं के पानी पीने के लिए भी अलग से खेली बनाई गई है। इसके लिए पशुअाें काे भटकना नहीं पड़ता है। संस्था द्वारा लोगों को निशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए एक चिकित्सालय की व्यवस्था भी की गई। जिसमें लोग स्वास्थ्य लाभ ले सके।

रानी. बिजोवा मे पेयजल के लिए उमड़े ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...