पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pali News Rajasthan News War On Saptami Chairman Bhati Reached Pandit Suggested Muhurta To Fill Fair On Ashtami

सप्तमी पर वार, पंडित के पास पहुंचीं सभापति भाटी, अष्टमी पर मेला भराने का सुझाया मुहूर्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर का सबसे बड़ा शीतला माता का मेला इस बार सप्तमी काे नहीं भरेगा। ज्याेतिषी के तर्क की माने ताे इस बार सप्तमी पर रविवार अा रहा है जाे क्रूर वार माना जाता है, इसलिए इस दिन शीतला माता की पूजा करने का शास्त्रीय विधान नहीं है।

वार हाेने के कारण सभापति रेखा राकेश भाटी शहर के मशहूर ज्याेतिषाचार्य पंडित शंभुलाल शर्मा के पास पहुंचीं अाैर मुहूर्त सुझाया। ज्याेतिषाचार्य पंडित शर्मा ने कहा कि क्रूर वार पर पूजा हाेने से पारिवारिक अशांति के साथ शहर की शांति पर भी प्रभाव पड़ सकता है। लाेकमान्यता के अनुसार क्रूर वार काे शीतलामाता की पूजा नहीं हाे सकती। इसलिए शीतला माता की पूजा रविवार की बजाय साेमवार काे यानी अष्टमी काे की जाए। रविवार काे लाेग बासाेड़ा बनाएं अाैर साेमवार काे ही उसका भाेग माताजी काे चढ़ाए अाैर पूजा अर्चना करें। ज्याेतिषाचार्य की सलाह पर सभापति ने मेला भी अष्टमी काे भराने का निर्णय लिया है। 17 मार्च यानी मंगलवार काे सूरजपाेल चाैराहे पर गांवशाही गैर का अायाेजन किया जाएगा। बुधवार काे प्रताप चाैराहे पर गैर हाेगी। सभापति भाटी ने बताया कि मेले में आने वाले विभिन्न समाजों के गेर दलाें काे गुड़ की भेली, साफा, स्मृति चिह्न, माला व नगर परिषद का झंडा दिया जाएगा।

गेर नर्तकाें काे नहीं हाेगी परेशानी, परिषद ने सड़काें पर कराया डामरीकरण

मेले में गेरियों के नाचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए संपूर्ण मेला स्थल की सड़कों पर डामरीकरण कर दिया है। नगर परिषद की ओर से आमजन के लिए ठंडाई की व्यवस्था भी की गई है। सभापति ने मेले के दाैरान किसी भी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण नहीं हाेने देने, प्लास्टिक की वस्तुअाें पर पूर्णता प्रतिबंध करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियाें काे दिए हैं।

पंडित शंभुलाल शर्मा
खबरें और भी हैं...