- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Ward No 39 To 41 Camp Demands Encroachment Removal And Cleaning
वार्ड संख्या 39 से 41 का हुआ शिविर अतिक्रमण हटाने व सफाई की मांग
नगर परिषद आपके द्वार के तहत वार्ड संख्या 39,40 व 41 का नेशनल पार्क में नगर परिषद सभापति रेखा भाटी की अध्यक्षता में शिविर हुआ। शिविर में वार्ड नंबर 39 के पार्षद रिखबचंद जैन, वार्ड नंबर 40 के पार्षद पुष्पा सोमनानी एवं वार्ड नंबर 41 की पार्षद हीना वैष्णव ने उपस्थित रहकर अपने वार्ड की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने, नए पोल व रोड लाइट लगाने, भूखंडों के पट्टे व उद्यान विकास को लेकर समस्याएं बताई। इस पर सभापति भाटी ने जल्द से जल्द जनसमस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। सहायक शिविर प्रभारी रामेश्वरलाल शर्मा ने बताया कि जनसमस्याओं से शिविर में 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें नियमित सफाई, सड़क निर्माण, अतिक्रमण हटाने, नालियों के निर्माण, विद्युत पोल लगवाने व रोडलाइट की व्यवस्था, क्षतिग्रस्त विद्युत पोल को बदलने, उद्यान विकसित करने, उद्यानो में हाई-मास्क लाइटें लगवाने, रूडिप एवं एलएंडटी द्वारा किए गए कार्यों के त्वरित निदान, सीसी रोड, उद्यानों में आॅपन एयर जिम लगवाने की मांग की। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान वीडी नगर, सूरजपोल हरिजन बस्ती, ग्रीन पार्क, आदर्श नगर, बजरंग नगर, झाला उपवन, बसंत विहार, जनता काॅलोनी, फ्रेंड्स काॅलोनी एवं विभिन्न गलियों में सड़क सफाई एवं नालियों की विशेष सफाई, विभिन्न गलियों में सड़क मरम्मत, आवश्यकतानुसार क्रॉस मरम्मत, फेरोकवर लगाने, नाले-नालियो के मरम्मत के प्रस्ताव संबंधित विकास अनुभाग को भिजवाए गए। शिविर में उपसभापति ललित प्रीतमानी, पार्षद राकेश भाटी, पूर्व पार्षद किशोर सोमनानी, भाजयुमो के कांतिलाल वैष्णव, सहायक नगर नियोजक वीरेंद्रपाल शर्मा, सहायक अभियंता विकास कनौजिया, कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार व निजी सहायक दिनेश दवे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी
मौजूद थे।
आज बापू नगर विस्तार के विद्यालय में होगा वार्ड 42 व 43 का शिविर { आयुक्त आशुतोष आचार्य ने बताया कि नगर परिषद आपके द्वार के तहत वार्ड संख्या 42 व 43 का शिविर गुरुवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बापू नगर विस्तार स्थित भूरी बाई सोलंकी उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप होगा। पूर्व में यह शिविर बापू नगर स्थित शिव मंदिर पार्क में होना था।
नगर परिषद अापके द्वार शिविर में ज्ञापन साैंपते वार्ड पार्षद व नागरिक।