- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Waste Lying In Sukri And Magai River Will Bring Amount
सुकड़ी व मगाई नदी मंे पड़ा कचरा, लाेगाें मंे राेष
स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर काे स्वच्छ बनाने के लिए सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। नगर में चाराें तरफ गंदगी के ढेर, नालियों के अभाव में बहता हुअा गंदा पानी तथा बेसहारा गोवंश के कारण पर्यटकों की नजराें में शहर की छवि बिगड़ रही है। वहीं नगरपालिका की तरफ से ध्यान नहीं देने के कारण कचरे के ढेर लगते जा रहे हैं। सादड़ी पालिका ने घर-घर कचरा संग्रहण के िलए सरकारी बजट से टेम्पाे खरीदे हैं। यह कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने के बजाए मगाई व सुकड़ी नदी में डालकर नदी का स्वरूप बिगाड़ रहे हैं। मगाई नदी में िसंगल यूज पाॅलीथिन का कचरा िबखरा हुअा है। बारली सादड़ी बलिया ढाल से एक रास्ता सीधा सुकडी नदी में उतरता है। वहा गंदा पानी, कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नगर मंे 6 स्थानाें पर 23 लाख की लागत से शाैचालय बनाए गए, लेकिन देखरेख के अभाव मंे यह भी काम नहीं अा रहे हैं। ग्रामीणांे ने बताया कि सादड़ी-आकरिया चाैक से जूणा राेड मगाई नदी तक भी नाली का अभाव है।
पगला बावडी, सादड़ी व बाहरली सादड़ी काे जाेडने वाले नाईवाडा पुल के पास सुकडी नदी की सफाई हमने करवा दी थी। अब बलिया ढाल सुकडी नदी व मगाई नदी में पाॅलीथिन का कचरा िबखरा हुअा है ताे अभियान चलाकर उसकी भी साफ करवा देंगे।
-भंवर पटेल, अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, सादड़ी