- Hindi News
- National
- Marwar Junction News Rajasthan News Ways To Protect Children From Corona
बच्चों को बताए कोरोना से बचाव के तरीके
मारवाड़ जंक्शन| क्षेत्र के बावड़ी स्कूल में चलने वाली आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 1 व 9 पर कार्यकर्ता लक्ष्मी चौहान व ज्योति मीणा के द्वारा वार्डपंच कल्पेश जैन व लक्ष्मणदास सावलानी के सानिध्य में बच्चों को कोरोना से बचाव के उपचार बताते हुए अन्नप्राशन योजना का भी आयोजन किया। वार्डपंच कल्पेश जैन एंव लक्ष्मणदास सावलानी ने बच्चों को भीड़ भाड़ वाली जगह से दूरी बनाए रखने की बात की। इस अवसर पर लक्ष्मी चौहान, ज्योति मीणा, पूर्व वार्डपंच सुमन जीनगर,प्रमिला, संतोष व्यास अादि माैजूद थे।