- Hindi News
- National
- Rani News Rajasthan News When The Vow Is Complete They Offer Mud Horse Mamaji39s Fair On 11th
मन्नत पूरी होने पर चढ़ाते हैं मिट्टी का घोड़ा, मामाजी का मेला 11 को
भास्कर न्यूज | कीरवा
गांव में स्थित मामाजी महाराज का दो दिवसीय वार्षिक मेला 10 व 11 मार्च को आयोजित होगा। मेले की पूर्व रात्रि को 10 मार्च को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 मार्च को मामाजी का मेला सुबह वरघोड़ा, शोभायात्रा, मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी व महाआरती हाेगी। मेले की तैयारियाें को लेकर मामाजी ट्रस्ट कमेटी सदस्य व ग्रामीण जुटे हुए हैं। मेले में पाली जिले के अलावा सिरोही, जालोर, जोघपुर व गुजरात सहित कई राज्य के श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
कई गेर दल भी लेंगे भाग : मेले में बडी संख्या में आसपास के गांवों के श्रद्धालु व गेर दल भी भाग लेंगे। मेले में सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत, गुड़ा मांगलियान मामाजी उपासक व कृष्णा भक्त महेन्द्रसिंह राणावत, सरपंच घीसी देवी चौधरी, रानी पूर्व प्रधान पाबूसिंह राणावत, बींजाराम मीणा, समाजसेवी दौलाराम परमार आदि भाग लेंगे।
यह है मान्यता
मामाजी महाराज मंदिर घोड़ों को चढ़ाने के लिए प्रसिद्ध है। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर वे यहां पर मिट्टी का घोड़ा चढ़ाते हैं। यह परम्परा कई वर्षों से चली आ रही है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान राजस्थान
के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा, मध्यप्रदेश के भक्तों ने भी यहां घोड़े चढ़ाए।
कीरवा. मामाजी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा स्थापित मिट्टी घाेड़े। यहां दो दिवसीय मेला 10 व 11 मार्च को आयोजित होगा।