- Hindi News
- National
- Aauva News Rajasthan News Whole Marwar Jn Marwar39s Women39s Team Will Run A Campaign To Educate The Children Of The Region
पूरे मारवाड़ जं. क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने का अभियान चलाएगी मारवाड़ की महिला टीम
विशेष अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से
जोड़ने का कार्य करेगी
कस्बे में महिला दिवस पर जुटी मारवाड़ महिला टीम की सदस्यों ने रविवार को संकल्प दोहराया कि वे पूरे क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का कार्य करेगी। विशेषकर बालिकाओं को उसके नजदीकी स्कूल में एडमिशन कराने में भी पूरा सहयोग देगी। यहां पर पहुंचे अतिथियों ने भी कहा कि मानवता की प्रगति महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना अधूरी है। आज मुद्दा महिलाओं के विकास का नहीं, बल्कि महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास का है। जब नारी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं। इस दौरान खारची सरपंच सोहनी गुर्जर,आऊवा सरपंच केशरसिंह, लक्ष्मण गुर्जर, जिनेशचंद्र यति, देवेंद्र सिंह मीणा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नगेन्द्रसिंह गुर्जर, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अक्षयपाल सिंह, वार्डपंच लक्ष्मणदास सावलानी, उषा शर्मा, प्रमोद सैन, रणजीत पुरी, कृपाल चौधरी, प्रमोद पंवार रमेश आसवानी सहित अतिथि उपस्थित रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में पंचायत समिति की पूर्व सदस्य ललिता परमार, विद्या सांवलानी, विमला मीणा, सिन्नी राय, संतोष बुडानिया, माधवी गुर्जर, संतोष गुर्जर, पुष्पानाथ, दुर्गा कौर, साइन खान, पपी कुमार, संगीता शर्मा, मंजू मेघवाल, विजया शर्मा तथा धर्मिष्ठा सहित कई महिलाओं का सहयोग रहा।
महिला दिवस पर अायाेजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अतिथि।