- Hindi News
- National
- Jaitaran News Rajasthan News Winter Is Yet To Come Day39s Mercury Dropped 5 Reached 26
अभी सर्दी बाकी है... दिन का पारा 5 गिरा, 26 पर पहुंचा
जिले से अभी सर्दी की विदाई नहीं हुई है। मंगलवार से माैसम मंे बदलाव अाया तथा जिले में कई स्थानांे पर बारिश हुई। इसके बाद से दिन व रात के पारे मंे गिरावट दर्ज की जा रही है।
गुरुवार काे सुबह से ही बादल छाए रहे। दाेपहर बाद 20 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इससे एकबारगी लगा फिर सर्दी का माैसम अा गया। वहीं दिन का पारा 5 डिग्री गिरकर 26 पर पहुंच गया ताे रात का पारा 2 डिग्री बढ़कर 15 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के आसपास एक परिसंचरण तंत्र बना था। इसके प्रभाव से ही प्रदेश व जिले मंे बूंदाबांदी हुई है। मौसम विशेषज्ञ डा.एसएस राव के अनुसार जिले मंे अगले कुछ दिन माैसम एेसा ही बना रहेगा तथा पारा अाैर गिरने की संभावना है।
तीन दिन मंे 6 डिग्री कम हुअा पारा : जिले मंे 10 मार्च से लगातार दिन का पारा कम हाेता जा रहा है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान 32 डिग्री था, जाे कि गुरुवार काे 26 पर पहुंच गया। वहीं रात के पारे मंे उतार-चढ़ाव बना रहा।
इस तरह घटा-बढ़ा पारा
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
10 मार्च 15.0 32.0
11 मार्च 13.0 31.0
12 मार्च 15.0 26.0
...इसलिए बदला माैसम
मौसम विशेषज्ञ एसएस राव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर के भागों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान पर बना है। इसके अलावा एक चक्रवाती सिस्टम महाराष्ट्र के ऊपर भी बना हुआ है।
एसडीएम ने खराब फसलाें का किया निरीक्षण
दोरनड़ी-करमावास पट्टा| पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से इसबगोल, गेहूं, जीरा,चना की फसलों काे नुकसान हुआ है। किसान खराबी की फसल को सूखा भी नहीं पाया और 10 मार्च काे फिर मौसम बिगड़ गया, जिससे कटी व खड़ी फसल खराब हो गई। इससे किसान चिंता में है। फसल खराबे की सूचना रायपुर एसडीएम भंवरलाल ने मौका मुआयना किया। उन्हांेने किसानों को विश्वास दिलाया कि मुआवजा दिलाया जाएगा।
पिपलिया कलां. फसलाें का निरीक्षण करते रायपुर एसडीएम।