बगड़ी रेलवे इलेक्ट्रिक पोल से तार चोरी
बगड़ी नगर के निकट रेलवे इलेक्ट्रिक ट्रैक पर 9 पुलिया के समीप पोल से करीब 200 मीटर कॉपर तार चोरी हाे गए। घटना बुधवार रात की बताई जाती है, जिसका पता शनिवार सुबह चाैकीदार काे चला। बगड़ी थाना प्रभारी सुरजाराम ने बताया कि चोर पोल से 200 मीटर कॉपर की तार काट ले गए। तार की बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। बगड़ी नगर से गुजरने वाली नई इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का कार्य अभी निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसको अभी रेलवे को हैंडओवर नहीं किया गया। पुलिस ने माैका मुअायना कर संदिग्ध लाेगाें से पूछताछ शुरू की है।