- Hindi News
- National
- Pali News Rajasthan News Woman39s Jewelry Looted In Ranawas The Villagers Closed The Market
राणावास में महिला के जेवर लूट भागेबदमाश, ग्रामीणों ने बंद कराए बाजार
पाली जिले में सक्रिय लूट गिरोह एक के बाद एक लगातार लूट की वारदात कर रहे हैं। बीतों दिनों शिवपुरा, जैतारण व सोजत थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं के जेवर लूट लिए थे, जिनका अब तक पता नहीं लग पाया है। रविवार को पाली जिले में भी महिला दिवस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, मगर बाइक सवार बदमाशों ने अलसुबह ही राणावास स्टेशन पर एक राहगीर महिला के जेवर लूट लिए, जिससे एकबारगी इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने राणावास स्टेशन के बाजार में जमा हुए और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की अपील पर व्यापारियों ने भी बाजार बंद रख लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर विरोध जताया। पुलिस के अफसरों ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में लुटेराें का पता लगा लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और बाद में धरना समाप्त कर बाजार खुलवाए।
घटनाक्रम के अनुसार राणावास स्टेशन निवासी पेपीदेवी प|ी तुलसाराम सीरवी रविवार सुबह दूध की डेयरी पर दूध लेने जा रही थी। तभी बाइक सवार दो लुटेरे अचानक आए और उनके सिर पर पहना सोने का बोर लूटकर भाग गए। राणावास स्टेशन पर हुई इस घटना के बाद प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, मलसा बावड़ी सरपंच रमा देवी, राणावास सरपंच दलपत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर रास्ता जाम कर टायर जलाए। बाद में ग्रामीणों ने बाजार बंद करके प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि महिला दिवस पर एक महिला के साथ हुए अत्याचार के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है, जो घोर लापरवाही है। जानकारी मिलने पर सिरियारी थानाधिकारी गिरवरसिंह मौके पर पहुंचे एंव ग्रामीणों से समझाइश की। पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
मारवाड़ जंक्शन. राणावास स्टेशन के मुख्य बाजार में महिला के साथ लूट की घटना के बाद विराेध जताते ग्रामीण व समझाइश करते थानाधिकारी।