- Hindi News
- National
- Bar News Rajasthan News Women Wandering For 7 Months For Caste Certificate
जाति प्रमाण पत्र के लिए 7 माह से भटक रही महिला
तहसीलदार व एसडीएम कार्यालय से मांग रहे हैं खेत की जमाबंदी नकल, महिला के पास खेत ही नहीं
कराड़ी गांव की महिला कन्या देवी देवासी को अपने बच्चों के जाति के प्रमाण लेने के लिए भटकना पड़ रहा है। कन्या देवी ने बताया कि उसके पति प्रदेश में मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं, वो यहां पर खुद अपने घर तथा बच्चों को संभाल करती है। उसने कहा कि शिविर मंे अपने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के लिए फार्म भरकर दिए थे, वहां भी बनाकर नहीं दिए। अब गांव के ई-मित्र सेंटर के जरिए जाति प्रमाण बनाने के लिए सात माह पहला दिया था। ई-मित्र के संचालक द्वारा फार्म चढ़ाने के बाद नहीं बनने के बाद मना कर दिया। इसके बाद दूसरे ई-मित्र सेंटर पर चार माह पहले दोनों बच्चे खुशी देवासी,गोविंद देवासी के वापस नए फार्म भर कर दिए, उसके मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र दोनों बनाने काे दिए। जिसमें से मूल निवास ताे बना दिया। मगर जाति प्रमाण पत्र के लिए भटकना पड़ रहा है। जाति प्रमाण पत्र के लिए अधिकारी खेती की जमीन की जमाबंदी की नकल मांग रहे हैं। मगर कराडी निवासी दुर्गाराम देवासी के पास किसी प्रकार की भूमि नहीं है। वहीं ग्राम पंचायत द्वारा मकान का पट्टा नहीं बना कर दिया गया है। इस संबंध मंे सरपंच भंवरलाल ने बताया कि अधिकारियांे से बात करेंगे।
इनका आवेदन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है। इसकाे देखना पड़ेगा। इनके पास पहले के दादा-परदादा के ग्राम पंचायत व राजस्व विभाग के कोई भी दस्तावेज जिसमें जाति अंकित हो उसके अनुसार जाति प्रमाण होने पर प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया जाएगा।
-शेलेन्द्र कुमार,
एसडीएम, मारवाड़ जं.