पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bar News Rajasthan News Women39s World Cup Starting 6 February Next Year 31 Matches Between 8 Teams Reserve Day Also For Semi Finals

महिला वर्ल्ड कप: अगले साल 6 फरवरी से आगाज, 8 टीमों के बीच 31 मैच; सेमीफाइनल-फाइनल के लिए रिजर्व डे भी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन टीमें क्वालिफायर से टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी, 7 मार्च को फाइनल होगा

आईसीसी ने अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वनडे वर्ल्ड कप का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 6 फरवरी से शुरुआत होगी। 7 मार्च को फाइनल होगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें उतरेंगी। अब तक चार टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्वालिफाई कर चुकी हैं। भारत और पाक के बीच पिछले साल नवंबर में होने वाली सीरीज पर आईसीसी की ओर से कोई फैसला नहीं हुआ है। सीरीज के बाद 5वीं टीम पर फैसला होगा। जबकि तीन टीम का फैसला जुलाई में होने वाले क्वालिफायर से होना है।

टी20 सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं था


पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड का आयोजन किया गया था। 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। टेबल में टॉप पर रहने के कारण भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई थी। इसके बाद कई विशेषज्ञों ने आईसीसी की आलोचना करते हुए कहा था कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे होना चाहिए था। वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट यानी सेमीफाइनल और फाइनल दोनों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। पिछले साल पुरुष वनडे वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया था।


26 करोड़ रु. की प्राइज मनी, पिछली बार से 11 करोड़ ज्यादा

{टूर्नामेंट में कुल 26 करोड़ की प्राइज मनी दी जाएगी, जो 2017 के मुकाबले 11 करोड़ ज्यादा है। आईसीसी के सीईओ ने मनु साहनी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी कारण हमने प्राइज मनी को बढ़ाने का फैसला किया गया है।

6 मैदानों पर होंगे कुल 31 मुकाबले, 7 मैच हैमिल्टन में

{30 दिन में कुल 31 मुकाबले होने हैं। मुकाबले 6 मैदान ऑकलैंड, हैमिल्टन, तारुंगा, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेले जाएंगे। सबसे ज्यादा 7 मैच हैमिल्टन में खेले जाएंगे। वहीं सबसे कम दो मैच ऑकलैंड में होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड पहले मैच में 7 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

सभी टीमें 7 लीग मैच खेलेंगी, टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में

{वर्ल्ड कप खेलने वाली 8 टीमें लीग राउंड में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। यानी हर टीम को 7 लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे। टॉप-4 टीम सेमीफाइनल में जाएंगी। पहला सेमीफाइनल 3 मार्च को जबकि दूसरा सेमीफाइनल 4 मार्च को खेला जाएगा। फाइनल 7 मार्च को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता

अब तक 11 बार वर्ल्ड कप खेला गया है। ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा छह बार जबकि इंग्लैंड ने चार बार खिताब जीता है। न्यूजीलैंड भी एक बार चैंपियन बनी। भारतीय टीम दो बार 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंची लेकिन दोनों बार हार गई। पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भारतीय टीम को हार मिली थी।

सीरीज पर बीसीसीआई फैसला नहीं कर सका है

आईसीसी ने 2017 से महिला चैंपियनशिप की शुरुआत की। इसमें 8 टीम को जगह मिली थी। सभी टीमों को 3 मैचों की 7 सीरीज खेलनी थीं। इसके बाद टॉप-4 टीम और मेजबान न्यूजीलैंड को वर्ल्ड कप का टिकट मिलना था। टॉप-3 ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। यदि भारत और पाक सीरीज का आयोजन बीसीसीआई नहीं करता है तो पाक को छह पॉइंट मिल जाएंगे और वह क्वालिफाई कर जाएगी। इसके बाद भारत को क्वालिफायर खेलना होगा। चैंपियनशिप में भारत 20 पॉइंट के साथ चौथे, पाक 16 पॉइंट के साथ पांचवें पर है।

चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, भारत या पाकिस्तान की सीरीज के बाद 5वीं टीम पर फैसला


खबरें और भी हैं...