पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनपीएस को लेकर कार्यशाला 18 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व मुख्यमंत्री व्यास की 57वी पुण्यतिथि अाज

पाली| राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास की 57 वी पुण्यतिथि शनिवार काे श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। शेरे राजस्थान जयनारायण व्यास स्मृति संस्थान के संयोजक मुरली मनाेहर बाेड़ा ने बताया कि सुबह 9.30 बजे पुण्यतिथि पर गणमान्य नागरिकों द्वारा उनकी प्रतिमा पर माला पहना कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

अाशिया की गेट में अाल इंडिया 55वीं रैंक

पाली| मनदीप अाशिया ने गेट-2020 परीक्षा में अाल इंडिया में 55वीं रैंक हासिल की है। मनदीप अाशिया बस्सी गांव के है। अाईअाईटी रुड़की के छात्र है। शुरु से ही पढ़ाई में हाेनहार मनदीप के पिता जयसिंह प्रधानाध्यापक है। वही माता कमला कंवर गृहणी है। 10वीं में 89.5 फीसदी व 12वीं में 83 फीसदी अंक प्राप्त है।

भृगुवंशीय जोशी ब्राह्मण समाज का समारोह अाज


पाली| भृगुवंशीय जोशी ब्राह्मण समाज आठ गांव का स्नेह मिलन समारोह शनिवार को नया गांव स्थित समाज भवन में दिलीपराज, भंवरलाल शांडिल्य सोजत की अध्यक्षता में आयोजित होगा। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सोजत ने बताया कि आयोजक रामलाल, पारस, बस्तीमल, जगदीश शांडिल्य सिनला होंगे। प्रवक्ता प्रकाश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का बहुमान किया जाएगा।


प्रवीण बने जांगिड़ समाज के युवाध्यक्ष


पाली| राज्य सरकार के अधीनस्थ कर्मचारी एवं अधिकारी के एनपीएस, जीपीएफ राज्य बीमा के कार्य के संबंध में डीआरडीए के मीटिंग हाॅल में 18 मार्च को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक बदाराम कुम्हार ने दी।

पाली| श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन में समिति अध्यक्ष प्रकाशचंद पिड़वा की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी बंशीलाल पाखरवड़ व प्रवीण रालड़िया ने युवाध्यक्ष के चुनाव कराए। सर्वसम्मति से प्रवीण बेगड़ को अध्यक्ष चुना गया। इस माैके पर सचिव मांगीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, जीवराज वाणेचा, अमरचंद रालड़िया, बंशीलाल उनराणीया, गोरधन किंजा, इंद्रप्रकाश किंजा, रामनारायण इगन, पारसमल बुढल, घेवरचंद आर्य, भंवरलाल जोपिंग, राजेन्द्र महलुनिया, रामदयाल किंजा, प्रकाश रालड़िया, महेश बेगड़, अशोक किंजा, जब्बरमल जोपिंग, ओमप्रकाश छड़िया, हरिकिशन जोपिंग, गुलाब लुंजा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...