- Hindi News
- National
- Rajasthan News Rajasthan News Youth Beaten In Police Station Var Sho And 3 Soldiers Suspended
थाने में युवक की पिटाई, वैर एसएचओ व 3 सिपाही निलंबित
वैर (भरतपुर) | युवक काे जबरन उठाकर ले जाने व मारपीट कर नकदी व माेबाइल-अंगूठी छीनने के मामले में वैर थाने के थानाधिकारी राकेश कुमार व 3 पुलिसकर्मियाें काे निलंबित कर दिया गया। एसपी हैदर अली जैदी ने यह अादेश जारी किए। इस मामले काे लेकर ग्रामीणाें ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन भी किया था। पीड़ित युवक हिम्मतसिंह जाटव भुसावर थाना क्षेत्र के गांव नगला सादपुरा का रहने वाला है। उसने थाने में रिपाेर्ट दी थी कि वह बुधवार शाम करीब 5:30 बजे नरेन्द्र की पंक्चर की दुकान पर बैठा था। तभी वैर थाने की जीप में सवार पुलिसकर्मी धूजीराम, शेरसिंह, बनवारी, जीतू सहित अन्य 3-4 जने आए और मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में पटक कर ले गए। उन्हाेंने मारपीट कर चांदी की अंगूठी, मोबाइल एवं 160 रु. छीन लिए। एसपी हैदर अली जैदी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। पुलिस थाने में युवक के साथ नियम विरुद्ध मारपीट को लेकर वैर थानाधिकारी सहित तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।