- Hindi News
- National
- Mundara News Rajasthan News Youth Dies In Shivtalav Village After Drinking Poisonous Substances
शिवतलाव गांव में जहरीला पदार्थ पीने से युवक की मौत
शिवतलाव गावं में युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ पीने से अचेत हो गया। उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवतलाव निवासी देवाराम पुत्र तेजाराम मेघवाल ने 11 मार्च की रात्रि को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गया। उपचार के लिए सादड़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार बाद उदयपुर रेफर किया। शुक्रवार को उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर लाटाडा चौकी प्रभारी दलपतसिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के चाचा हीरालाल की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सादड़ी में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।