- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News 10th Board Examinations Begin English Form Was Issued On The First Day
10वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन हुआ अंग्रेजी का पर्चा
प्रतापगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आगाज गुरुवार को अंग्रेजी विषय के पेपर के साथ हुआ। जिला मुख्यालय के 4 सहित जिलेभर के 59 परीक्षा केंद्रों पर सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में जिलेभर में नामांकित 15096 में से 14211 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी तथा 885 अनुपस्थित रहे। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तीन उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इसमें दो स्थानीय तथा एक उड़नदस्ता टीम अजमेर बोर्ड की है।
धरियावद| राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा शुरू होने के पहले शिक्षकों ने गेट पर बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। बालक विद्यालय में दसवीं परीक्षा में 372 में से 364 तथा आठवीं कक्षा में 278 में से 276 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसी तरह धरियावद शिक्षा विभाग अधीनस्थ विभिन्न परीक्षा सेंटर पर परीक्षा शुरू हुई।
अवलेश्वर। राउमावि परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। पहले दिन सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा शुरू हुई। केंद्र अधीक्षक प्रभुदास वैष्णव ने बताया कि 5 विद्यालयों के केंद्र अमलेश्वर में 83 विद्यार्थी उपस्थित और 3 अनुपस्थित रहे। डाबड़ा में 94 उपस्थित, एक अनुपस्थित, कल्याणपुरा में 45 उपस्थित, एक अनुपस्थित, बसाड़ में 26 उपस्थित, घोटारसी में 27 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार कुल 275 विद्यार्थी उपस्थित और 4 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
गुड़ खिलाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया
छोटीसादड़ी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हुई। जिसमें विद्या निकेतन उमावि के 74 छात्र और 55 छात्राएं शामिल हुईं। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश बैरागी, ऋतु व्यास ने विद्यार्थियों के तिलक लगाकर, गुड़ खिलाकर और रोली बांधकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मौजूद था।
8वीं के विद्यार्थियों को गुड़ धनिया खिलाकर परीक्षा के लिए भेजा
धोलापानी। क्षेत्र में कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। वंदना विद्या विहार उप्रावि की संस्था प्रधान सूरज कुंवर ने बताया कि विद्यार्थियों को सरस्वती वंदना के बाद कुमकुम तिलक लगाने के साथ ही गुड़ धनिया से मुंह मीठा कराकर परीक्षा के लिए रवाना किया।
अवलेश्वर. परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी।