पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News 3 Accused Of Siege And Stone Pelting Of Salamgarh Police Station And Arrested

सालमगढ़ थाने का घेराव और पथराव करने के 3 अभियुक्त और गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

प्रतापगढ़. सालमगढ़ पुलिस की हिरासत में थाने पर पथराव के अभियुक्त।

छोटीसादड़ी | थाना पुलिस ने स्थाई वारंटियों और वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत मारपीट, लूट, नकबजनी, चोरी, आगजनी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे चार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। सीआई रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना पुलिस की गठित टीम द्वारा नाथूलाल पुत्र कुका मीणा निवासी हरि सिंह का खेड़ा, जमुना प|ी नाथू लाल मीणा निवासी हरि सिंह का खेड़ा, मदन लाल पिता अंबा लाल मीणा निवासी रेवड़ा महादेव, पीरु उर्फ पीरिया भील पुत्र मांगीलाल भील निवासी जमलावदा पुलिस थाना छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया है।


प्रतापगढ़ | सालमगढ़ थाने पर 18 जून 2018 को घेराव कर तोड़फोड़ अाैर सरकारी सम्पति के नुकसान के मामले में 2 साल से फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को शनिवार को सालमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 18 जून 2018 को आदिवासी समाज के 250-300 व्यक्ति अचानक मोटरसाइकिल पर आए और थाने पर पथराव कर नुकसान पहुंचाया। पुलिस के साथ मारपीट की। इस पर थाना सालमगढ़ पर प्रकरण संख्या 68/2019 धारा 147 148 149 452 307 336 332 353 427 395 भादस, 3 पीडीपी एक्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें लम्बे समय से फरार चले रहे वांछित अभियुक्तों की तलाश के लिए एसपी पूजा अवाना, एएसपी अशोक कुमार मीणा व वृत्ताधिकारी अधिकारी वृत पीपलखूंट आशीष कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी केसूलाल की विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त पूनमचंद्र पुत्र अंबालाल मीणा निवासी गोपालपुरी कानगढ़ थाना सालमगढ़, प्रभुलाल पुत्र बादरु मीणा निवासी सरकोट थाना सालमगढ़ और श्यामलाल पुत्र शंभुलाल मीणा निवासी चोकली पीपली थाना सालमगढ़ को गिरफ्तार किया। मामले में पहले पुलिस ने 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। कार्रवाई करने वाली टीम में हैड़ कांस्टेबल नाथू सिंह, कांस्टेबल आशिष कुमार, कालू सिंह, बाबूलाल (जिला स्पेशल टीम), अर्जुन सिंह, मालूराम शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...