- Hindi News
- National
- Peoplekhunt News Rajasthan News Arrived In Three Police Stations Of The District
जिले के तीन थानों में लगवाए अारअाे
प्रतापगढ़। राजस्थान पुलिस फाउंडेशन जयपुर के माध्यम से प्रतापगढ़ जिले के 3 थानों में पुलिस कर्मियों के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए इलेक्ट्रिक आरओ लगवाए गए। राजस्थान पुलिस फाउंडेशन वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण बुलचंदानी ने बताया कि राजस्थान पुलिस फाउंडेशन शाखा प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष दीपक शाह द्वारा जिले के विभिन्न थानों में आरओ लगवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर फाउंडेशन द्वारा 3 आरओ भेजे गए थे। इस पर एसपी पूजा अवाना ने जिले के देवगढ़, सुहागपुरा और पीपलखूंट थानों पर ये सिस्टम लगवाए। इन आरओ की टेस्टिंग कर थाना स्टाफ को उसकी प्रोग्राम सेटिंग समझाइ गई। शीघ्र ही जिले में शेष रहे थानों में भी आरओ लगवाने के लिए मुख्य कार्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है।