मराठा समाज में मृत्युभोज पर लगा प्रतिबंध
छोटीसादड़ी। क्षत्रिय मराठा समाज की वार्षिक बैठक नरेंद्र राव काकड़े की अध्यक्षता में की गई। समाज के प्रवक्ता विशाल राव मराठा ने बताया कि बैठक में समाज के विकास, कुरीतियों पर अंकुश लगाने और भावी विकास पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। इस मौके पर समाज के संरक्षक मार्तंड राव मराठा ने समाज में मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाने को कहा। इस पर सभी ने समर्थन कर इसका प्रस्ताव पारित किया। साथ ही छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में समाज के मंत्री और कोषाध्यक्ष रवि राव सावंत व मनमोहन जगदाले ने वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी वर्ष के लिए समाज अध्यक्ष पद के लिए सर्व सम्मति से नरेंद्र राव काकडे़ के नाम का मनोनयन किया।