सांवलियाजी | कृष्णधाम सांवलियाजी में गत 3 फरवरी को खोले गए भगवान के भंडार की गणना से बची राशि की बुधवार को की गई। पूर्व में हुई भंडार राशि की गणना व शेष बची राशि को मिलाकर अब गत माह की नकद आय करीब 3 करोड़ 20 लाख रुपए हो गई वहीं अभी भी कुछ चिल्लर की गणना शेष है। राशि की गणना रोकड़िया नंदकिशोर टेलर, लहरीलाल गाडरी, कालूलाल तेली के सानिध्य में मंदिर कर्मचारियों द्वारा की गई। गणना में मंदिर को 28 लाख 26 हजार 708 रुपए की प्राप्ति हुई। इसके पहले 3 फरवरी को मुख्य गणना में 2 करोड़ 90 लाख 28 हजार 400 रुपए नकद, 169 ग्राम सोना व 1590 ग्राम चांदी की प्राप्ति हुई थी। साथ ही भेंटकक्ष में 13 लाख 25 हजार रुपए नकद, 278 ग्राम सोना व 5 किलो 236 ग्राम चांदी प्राप्त हुई थी।