- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Camp For Selection For The Post Of Security Personnel In Chhotisadari Today
छोटीसादड़ी में सुरक्षा जवान के पद पर चयन के लिए शिविर आज
प्रतापगढ़। राजस्थान कौशल और आजीविका विकास निगम राज्य सरकार का उपक्रम प्रोजेक्ट अंतर्गत नैक्सस सिक्योरिटी सर्विसेज प्रा.लि. राज्य सरकार के अधिकृत प्रशिक्षण प्रदाता द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नव युवकों को सुरक्षा जवान के पद पर चयन के लिए जिले में पंचायत समिति स्तर पर पंचायत समिति प्रांगण में शिविर किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी मुकेश गुर्जर ने बताया कि 13 मार्च को पंचायत समिति छोटीसादड़ी, 16 मार्च को पंचायत समिति धरियावद, 17 मार्च को पंचायत समिति पीपलखूंट, 18 मार्च को पंचायत समिति अरनोद और 19 मार्च को पंचायत समिति प्रतापगढ़ में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक शिविर किया जाएगा।
उन्हांेने बताया कि आवेदक शिक्षित और शारीरिक फिट, आयु 18 से 35 वर्ष, न्यूनतम 10वीं पास, लम्बाई 170 सेमी, वजन 55 किग्रा, सीना 80 से 85 सेमी होना चाहिए। मापदंड पूरा करने वाले पात्र अभ्यर्थियों का भर्ती स्थल पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। भर्ती के लिए 10वीं की अंकसूची व आधार कार्ड के साथ उपस्थित होवें। प्रशिक्षण अवधि 33 कार्य दिवस रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान ही नियोक्ता एजेंसियों के माध्यम से कैंपस प्लेसमेंट कराने के बाद प्रशिक्षण के तुरन्त बाद सुरक्षा जवान के पद पर निजी, संगठित इकाइयों, एटीएम, अस्पतालों, अन्य उत्पादक संयंत्रों व माॅल्स इत्यादि पर रोेजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सेवाकाल में पीएफ, ईएसआई, आवास तथा रियायती दर पर भोजन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान राज्य सरकार द्वारा भोजन और आवास की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी। नियोजन राज्य अथवा राज्य के बाहर वेकेंसी अनुसार दिलाया जाएगा। नैक्सस सिक्योरिटी सर्विसेज राजस्थान के भर्ती अधिकारी एसएल संतवानी द्वारा की जाएगी।