पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peoplekhunt News Rajasthan News Cases Have Been Registered Against 11 People Stealing Electricity

बिजली चोरी कर रहे 11 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। बिजली चोरी निरोधक थाना प्रतापगढ़ में पीपलखूंट कनिष्ठ अभियंता नरेन्द्र कुमार मीणा ने 6 लोगों और प्रतापगढ़ अधिशासी अभियंता रविकुमार गुप्ता ने 5 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के 11 मुकदमें दर्ज कराए हैं। थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया कि उपखंड पीपलखूंट के गांव बक्तोड़ के शान्तिलाल पुत्र गौतम, सरपंच ग्राम पंचायत भवन बक्तोड़, नन्दा पुत्र गौतम निवासी बक्तोड़, आसुराम पुत्र देवजी निवासी बक्तोड़, ग्राम पंचायत बक्तोड़, देवजी पुत्र पुंजा निवासी बक्तोड़, भंवर निवासी बंजारी, शंकरलाल पुत्र भंवर निवासी बंजारी, नगजी पुत्र जोगिया निवासी बंजारी, मोहन पुत्र लालू निवासी बोरी, मेघराज पुत्र फूला निवासी बगड़ावत पर बिजली बकाया राशि होने पर बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए। थानाधिकारी ने बताया कि नोटिस देने के बाद राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...