- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Children Gave Cultural Presentations At The Annual Festival
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राबाउप्रावि अमलावद में प्रतिभावान विद्यार्थियाें अाैर भामाशाहाें का सम्मान किया। कार्यक्रम में अध्यक्षता पंचायत अधिकारी अंबालाल चंडालिया ने की। विशिष्ट अतिथि भामाशाह गजेंद्र चंडालिया, मुकेश जैन, अमृतराम शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र राजसोनी, जाकिर हुसैन, बाबूलाल जैन, कैलाश शर्मा आदि थे। बालिकाओं ने बाल विवाह पर लघु नाटिका प्रस्तुत की। संचालन नीलम कटलाना, सुहेल अहमद ने किया। इसमें प्रतिभावान विद्यार्थियाें के साथ भामाशाहाें काे सम्मानित किया। इस दौरान घनश्याम मीणा, नेहा राव, प्रियंका, चंदा, नेतराम अादि माैजूद रहे।
मोखमपुरा के समीप लक्ष एकेडमी स्कूल घोटारसी में वार्षिकोत्सव, विदाई कार्यक्रम हुअा। इसमें विद्यार्थियाें ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हथुनिया थाना से शंकर लाल कटारा थे। अध्यक्षता संस्था प्रधान अंबालाल सुथार ने की। इस माैके पर स्टाफ के साथ कई अभिभावक माैजूद रहे।
मूंगाणा| गुरुकुल अपर प्राइमरी स्कूल नया बोरिया में वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उप प्रधान धर्मेंद्र घाटलिया ने की। मुख्य अतिथि ऋतुराज सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रेम कुंवर, दिनेश जैन, प्रताप सिंह राणावत, युवराज सिंह, पूरण नाथ, रामा कटारा, हितेश जैन, बहादुर अादि थे। इसमें विद्यार्थियाें ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियाें का सम्मान किया। संचालन रतन लाल मीणा ने किया।
बालिकाअाें काे दी गुड टच-बेड टच की जानकारी
प्रतापगढ़| आईएएस नवीन जैन द्वारा चलाया अभियान स्पर्श-सुरक्षित बचपन के लिए एक अभिनव पहल के तहत शनिवार को राउमावि अमलावद में सेमिनार हुअा। इसमें स्पर्श टीम के शक्ति सिंह सिसोदिया ने बालिकाअाें काे गुड टच-बेड टच की जानकारी दी। साथ ही बुरा स्पर्श होने पर बचाव के तरीके बताए। इस माैके पर अंबा लाल जैन, संस्था प्रधान, स्कूल स्टाफ, स्पर्श टीम के प्रदीप गायरी अादि मौजूद रहे।
प्रतापगढ़. कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मान करते अतिथि और सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी।
स्कूल में तिलक होली का संदेश दिया
धरियावद|सोफिया पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में होलिका उत्सव मनाया। छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक-दूजे को गुलाल लगाकर होली उत्सव की बधाई दी। संचालिका भारती दाधीच ने बच्चों को होली के त्योहार पर गुलाल-अबीर से तिलक होली खेलने की अपील की। पानी का दुरुपयोग नहीं करने, पक्के रंग से होली नहीं खेलने का भी संदेश दिया। होली पर बच्चों ने मोबाइल का उपयोग नहीं करने की बात कही।
मूंगाणा. वार्षिकोत्सव के दौरान बालिकाओं को सम्मानित करते अतिथि।