बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता की प्रस्तुति दी
प्रतापगढ़ | राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पांच ईमली में रविवार को वार्षिकोत्सव, विदाई समारोह और बाल सभा का आयोजन हुआ। बच्चों को कुमकुम तिलक लगाकर, तिलक होली का संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल मीणा, विशिष्ट अतिथि खातू राम मीणा, भरत पारगी, कमला शंकर मीणा, आशा राम मीणा, हरजी मीणा रहे। खातू राम मीणा ने कहा कि स्कूल में इसी साल क्रमोन्नत होगा। बच्चों ने सामूहिक लोक कला संस्कृति, गीत, संगीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुतियां दी। उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग की लाटरी का पुरस्कार गैस चूल्हा, शिव लाल मीना को अतिथियों द्वारा दिया गया। विद्यालय की क्रमोन्नति, 4 कक्ष निर्माण स्वीकृति, ट्यूबवेल, टंकी के निर्माण के लिए प्रधानाध्यापक सीएस मेहता ने विधायक राम लाल मीणा, खातू राम मीणा का आभार व्यक्त किया। संचालन हरीश बारोलिया ने किया। इस दौरान रचना दवे, पुष्पा मीणा, गौतम लाल मीणा, शुभांगी शर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।