पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Demand For Aranod Headquarters Of Acjm Court Boycott Of Judicial Functions Started

एसीजेएम न्यायालय का मुख्यालय अरनोद करने की मांग, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अरनोद। बार एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में अरनोद के अभिभाषक संघ ने उपखंड अधिकारी राजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उल्लेख किया कि एसीजेएम न्यायालय अरनोद का मुख्यालय व संचालन अरनोद उपखंड पर किए जाने की मांग के संबंध में सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए किए जाने का निर्णय लिया है। सभी अधिवक्ता न्यायालय में पैरवी अंतिम आदेश होने तक नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अरनोद मुख्यालय पर एसीजेएम न्यायालय अरनोद को संचालित करने के आदेश उच्च न्यायालय द्वारा होने के बावजूद एसीजेएम न्यायालय का मुख्यालय प्रतापगढ़ कर रखा है और इसका संचालन भी प्रतापगढ़ से ही किया जा रहा है, जबकि यहां अस्थाई न्यायालय का प्रबंध भी कर रखा है। न्यायालय भवन और न्यायाधीश क्वार्टर के लिए जमीन भी स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन जमीन स्वीकृत होने और न्यायालय भवन के लिए टेंडर हुए 1 वर्ष पूरा होने के बावजूद अब तक न्यायालय का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे अभिभाषकों में रोष है। यही कारण है कि अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्यों का बहिष्कार बुधवार से अरनोद अभिभाषक संघ द्वारा प्रारंभ किया गया है। जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। ज्ञापन देने वालों में संदीप भावसार, पवन भावसार, जसपाल आंजना, पप्पू शर्मा, नंदलाल मीणा, ईश्वर चौधरी, अनिल पांडे सहित कई अभिभाषक शामिल थे।
खबरें और भी हैं...