पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

देवगढ़ प्रखंड बजरंग दल की बैठक हुई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़। जिले के देवगढ़ प्रखंड के गांव गरदौडा देवनारायण मंदिर में बजरंग दल की बैठक हुई। विहिप प्रचार प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि बैठक में बजरंग दल जिला संयोजक प्रकाश पहलवान, प्रखंड संयोजक विजय लोहार, सह संयोजक राजेश धनगर के तत्वावधान में आने वाले धार्मिक महोत्सव रामनवमी और हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। पहलवान ने सभी से साप्ताहिक मिलन केंद्र और सत्संग की रूपरेखा तैयार करवाई और 5 प्रखंडों में राम उत्सव के निमित्त शोभायात्रा निकालने का आह्वान किया। प्रखंड संयोजक ने संगठन की आचार पद्धति और प्रखंड स्तर पर राम उत्सव गांव-गांव में हनुमान जयंती महोत्सव बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। बैठक में सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...