धरियावद वन विभाग ने पकड़ी लकड़ी
धरियावद. वन विभाग ने ट्रैक्टर किया जब्त।
धरियावद| प्रादेशिक वन विभाग अधीनस्थ उपवन संरक्षक संग्राम सिंह कटियार के निर्देशन में क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा ने गश्त के दौरान वन नाका पहाड़ा में सुबह गीली पंचमेल लकड़ी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। वनपाल दयाल पाटीदार, भूपेंद्र सिंह चौहान, हिम्मत सिंह, धीरज सिंह माैजूद थे। चालक गाड़ी छाेड़कर फरार हाे गया। वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।