पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Dhariyavad After Completing 7 Revolutions Of Lord Chandraprabha Swami The Ceremony Of Find

धरियावद: भगवान चंद्रप्रभ स्वामी की 7 परिक्रमा पूर्ण कर ढूंढोत्सव की रस्म की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धरियावद. ढूंढाेत्सव कार्यक्रम में मौजूद एसपी।

धरियावद |नगर के चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में आचार्य सुनीलसागर ससंघ मुनि शुभमसागर व मुनि सक्षमसागर के सानिध्य, एसपी पूजा अवाना, पुलिस उप अधीक्षक अरविंद विश्नाेई के आतिथ्य में जैन समाज ने महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में नव जन्मे बालक-बालिकाओं को जैनत्व के संस्कार प्रदान किए अाैर भगवान चन्द्रप्रभ स्वामी की 7 परिक्रमा पूर्ण कर श्रीफल भेंट करने के बाद ढूंढोत्सव की रस्म की, बाद में मुनि श्री का आर्शीवाद मिला।

जैन समाज की महिला महासभा के द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में 70 वर्ष से अधिक उम्र पार वाली महिलाओं का अभिनंदन किया गया। प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन के निर्देशन में विशाल जैन के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एसपी अवाना ने नवजात शिशुओं को खिलाैने प्रदान किए।श्री क्षेत्र तीर्थ संस्थान नंदनवन में अार्यिका विशुद्धमति माताजी संस्कार भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतिष्ठाचार्य हसंमुख जैन ने आर्यिका विशुद्धमति माताजी के द्वारा दी गई शिक्षा, पुस्तकें व उनके द्वारा जैन समाज को दिए गए संस्कार के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बालिकाओं से रूबरू होकर कई सवाल जवाब किए तथा निर्भिक होकर परीक्षा का पेपर हल करने के टिप्स बताए।
खबरें और भी हैं...