धरियावद: दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
धरियावद| एसपी पूजा अवाना के निर्देश पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रतापगढ़ के प्रभारी नारायणसिंह, हेड कांस्टेबल केशुराम, कांस्टेबल भजनलाल ने धरियावद के गांधीनगर गैराज से एक बाल श्रमिक तथा प्रमुख बाजार में दुकान के अंदर काम करते एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया। दोनों दुकानदार के खिलाफ धरियावद थाना में प्रकरण दर्ज कराया गया। कार्रवाई के तहत प्राथमिक पूछताछ में दोनों बाल श्रमिक 14 व 15 वर्ष के होने पाए गए।