- Hindi News
- National
- Dhariyavad News Rajasthan News Dhariyawad Abusive Team Crackdown On Illegal Country Liquor
धरियावद: अाबकारी टीम ने अवैध देसी शराब पर की कार्रवाई
धरियावद | जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक भरत मीणा के नेतृत्व में धरियावद आबकारी कार्यालय अधीनस्थ विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई की। आबकारी सीआई भरत मीणा ने बताया कि कार्रवाई के तहत चित्ताैड़िया, साठपुर, गदवास, वजपुरा, खुंता में दबिश देकर 750 लीटर वाश व एक भट्टी माैके पर नष्ट की। साथ ही 39 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर 3 जनाें के खिलाफ 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में एक अभियोग आबकारी व्रत छोटीसादड़ी व 2 अभियोग आबकारी थाना धरियावद में दर्ज किया।