पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Do Good Deeds Crime Will Reduce Automatically Sunil Sagar

अच्छे कर्म करें अपराध स्वत: कम होगा : सुनील सागर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ | बगवास जिनालय प्रांगण में 55 जैन संतों के साथ ससंघ विराजमान आचार्य सुनील सागर ने शुक्रवार को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि यदि आप अच्छे कर्म करेंगे, तो निश्चित रूप से कार्य का फल अच्छा ही होगा और अपराध कम होंगे। भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षाओं को दोहराते हुए आचार्य ने कहा कि हमें अपने कर्म को शुद्ध करना है और यही बात भगवत गीता के अध्याय संख्या दो श्लोक संख्या 47 में लिखी है, कर्मण्येवाधिकारस्ते मां फलेषु कदाचन। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव और पैनल अधिवक्ता अजीत मोदी, युवा जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नमन पचौरी भी मौजूद थे। प्राधिकरण सचिव वैष्णव ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 51 ए भाग 4 में वर्णित कर्तव्य के हवाले से कहा कि हमें महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए। वैष्णव ने विद्यालयों में चरित्र और संस्कार की शिक्षा दिए जाने पर बल दिया।

श्रीफल भेंट किया : राष्ट्रीय मानवाधिकार निगरानी समिति के सचिव और पैनल लॉयर अजीत मोदी ने आचार्य सुनील सागर को श्रीफल भेंट किया। आचार्य ने दोहराया कि देश में प्रत्येक गरीब और पीड़ित की हर संभव सहायता होनी चाहिए। आभार संघ प्रमुख चन्दन मल कोटीया परिवार ने जताया।
खबरें और भी हैं...