पॉलीथिन खाने से गाय के बछड़े की माैत
धरियावद | क्षेत्र के रावला बाग नया बस स्टैंड पर गाय के बछड़े के पॉलिथीन खाने मौत हाे गई। गजेंद्र सोलंकी ने बताया कि गाय सुबह से ही तड़प रही थी, जिसकी सूचना पशु चिकित्सक काे दी, उसके बाद उपचार करवाया गया, लेकिन पॉलिथीन खाने की वजह से उसके पेट में पॉइजन फेल गया। जिसके चलते दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से अपील की है कि गाय की सुरक्षा के लिए उनके मालिक को पाबंद कर बाजार में नही छोड़ा जाए तथा जिनका पशु बाजार में दिखे तो उसको पकड़कर गाे शाला में छोड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की बीमारी से उनकी मृत्यु नहीं हो सके।