पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Electricity Corporation Releases Transformer Rs 23 Lakh From 19 Sub Users

बिजली निगम ने उतारे ट्रांसफार्मर, 19 उपभाेक्ताओं से वसूले 2.3 लाख रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़. पीपलखूंट सब डिवीजन में राजस्व वसूली के चलते ट्रांसफार्मर उतारते बिजली निगम के कर्मचारी।

प्रतापगढ़। डिस्काम द्वारा चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के तहत शुक्रवार को प्रतापगढ़ शहर कनिष्ठ अभियंता शहर प्रकाश खाटवा द्वारा वसूली अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिन उपभोक्ताओं के बकाया बिलों की अंतिम तिथि निकल चुकी है, उनसे राजस्व वसूली की गई। इसके तहत 19 उपभोक्ताओं से 2.3 लाख रुपए वसूले। 9 उपभोक्तओं के बकाया जमा नहीं करवाने पर उनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। जिसमंें से एक थ्री फेस उपभोक्ता, जिसका बकाया 22000 रुपए होने पर उसका कनेक्शन काटा गया। एक दूसरे अन्य उपभोक्ता के 36000 रुपए के बकाया बिजली बिल के चलते उसके बिजली पोल पर लगे जंपर हटा कर कनेक्शन काट दिया गया। सहायक अभियंता नारायण सिंह राठौड़ ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। उनके द्वारा बकाया जमा न करवाने पर भी अगर अवैध रूप से बिजली सप्लाई ली जाती है या पड़ाेसी से सप्लाई ली जाती है तो सप्लाई देने वालेे का भी कनेक्शन काटकर उसके खिलाफ बिजली चोरी करने के मामले के तहत निगम के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पीपलखूंट सब डिविजन में बिजली बिल जमा नहीं करवाने वालों के खिलाफ निगम के द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है। विजय कुमार सहायक अभियंता उपखंड़ पीपलखूंट ने बताया कि नारिया पुत्र नाथू निवासी छायन कोटड़ा के 16506 रुपए, मईड़ा खेड़ा में सिंगल फेज़ के उपभोक्ताओं के 72536 रुपए बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर उतार लिए गए। रवि कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता उपखंड प्रतापगढ़ के द्वारा रकमा पुत्र प्यारा निवासी ठेचला के 11246 रुपए, जाठियापाड़ा निवासी उदयलाल पुत्र हिरजी के 30695 रुपए के बिजली बिल बकाया होने के चलते ट्रांसफार्मर उतार लिए गए। इनके अलावा 47 उपभोक्ताओं के 467954 रुपए बकाया होने के कारण बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।
खबरें और भी हैं...