पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhariyavad News Rajasthan News Fire In The Forest Of Bhanwar Mata Two Firecrackers Controlled

भंवर माता के जंगलों में लगी आग, दो दमकलों ने पाया काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छोटीसादड़ी. भंवरमाता के जंगलों में लगी आग।

छोटीसादड़ी। भंवर माता के पास छोटीसादड़ी मार्ग पर मंगलवार देर रात वन क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दो दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। राहगीरों ने नगर पालिका दमकल कार्मिकों को जंगल में आग लगने की सूचना दी। मौके पर छोटीसादड़ी दमकल पहुंची। दमकल ने आग को बढ़ता देख निम्बाहेड़ा से भी दमकल बुलाई। दोनों दमकलों के कर्मचारी कालू नकवाल, फायरमैन नटवरलाल गोयल, सिकंदर रील, आबिद खान, भैरूलाल, महेश, भैरूलाल नलवाया ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
खबरें और भी हैं...