पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pratapgarh News Rajasthan News Guru Bhakta Mandal Chants Collective Mantra At Deepeshwar Mahadev Temple

दीपेश्वर महादेव मंदिर में गुरु भक्त मंडल ने किया सामूहिक मंत्र जाप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तम स्वामी सामूहिक मंत्र जाप शिष्य मंडल का सामूहिक भजन व होली मिलन समारोह शुक्रवार को हुआ। प्रतापगढ़ में सामूुहिक गुरु मंत्र जाप के 351 गुरुवार पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कार्यक्रम किया गया। सर्वप्रथम देवालयों में पूजन कर गुरु वंदना के साथ श्री हनुमान जी मंदिर पर लगभग 108 श्रीहनुमान चालीसा की आवृत्ति हुई। इसके बाद सभी ने नीलकण्ठ महादेव की सायंकालीन आरती का लाभ लिया। सातों चक्रों पर ध्यान का अभ्यास किया। सामूहिक रूप से गुरुमंत्र जाप किया। इस दौरान सुनील भट्ट, महेश वोरा, सत्यनारायण शर्मा, दुर्गा नारायण कुमावत, राजेंद्र बाहेती, कमलेश नागर, प्रभुलाल राव, ओमप्रकाश चौधरी, संजय सोनी, सिद्धेश्वर जोशी, चंद्र शेखर मेहता, दिनेश टांक, रवि टांक, अम्बालाल चौधरी, प्रेम नारायण बाहेती, मंगल मेहता, राजेश सुमन, रोहित सिंह, राकेश कुमावत (हरिओमप्रभु), जगदीश कुमावत, गोपाल चौधरी, राकेश कुमावत, हरिश चौधरी, अजय पंवार, सत्यनारायण चौधरी, गुरुबहने नीता भट्ट, आशा वोरा, अनिता सोनी, प्रेमलता शर्मा, रामसुखी कुमावत, ऊषा नागर, रामकन्या चौधरी, सीमा टांक, सुनिता टांक, माया चौधरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रतापगढ़. सामूहिक भजन और मंत्र जाप के दौरान मौजूद श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...