- Hindi News
- National
- Sanwaliyaji News Rajasthan News Head Constable Died Due To Deteriorating Health In Police Line Was Paraded In The Morning
पुलिस लाइन में तबीयत बिगड़ने से हैड कांस्टेबल की मौत, सुबह परेड की थी
चित्तौड़गढ़ | पुलिस लाइन में कार्यरत एक हेडकास्टेबल की बुधवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। शहर के करणीमाता का खेड़ा निवासी 42वर्षीय हेड कांस्टेबल कन्हैयालाल पुत्र नारायण लाल कीर की सुबह उल्टी होने के साथ तबीयत बिगड़ी। अचानक ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया। परिजन सांवलियाजी चिकित्सालय ले गए। आईसीयू में उपचार के दौरान हेडकास्टेबल कन्हैयालाल की मृत्यु हो गई। वर्ष 1998 में नियुक्त हेडकास्टेबल कन्हैयालाल के आकस्मिक निधन से करणीमाता का खेड़ा क्षेत्रवासी व कीर समाज के लोग अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने शव को पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा। एसपी दीपक भार्गव व एएसपी सरितासिंह ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।